RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
रायपुर।
गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत द्वारा राष्ट्रभक्ति और शौर्य भावना से ओत-प्रोत एक विशेष आयोजन किया जा रहा है।
दिनांक 26 जनवरी 2026 (रविवार) को दोपहर 3:00 बजे, पीवीआर सिटी सेंटर मॉल, पंडरी, रायपुर में देशभक्ति पर आधारित बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बॉर्डर-2’ का विशेष शो आयोजित किया जाएगा।
यह फिल्म 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जिसमें सनी देओल, वरुण धवन एवं दिलजीत दोसांझ जैसे कलाकारों ने भारतीय सेना के वीर योद्धाओं की भूमिका निभाई है। यह आयोजन हमारे अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने का एक भावनात्मक एवं अनोखा प्रयास है।
छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत की टीम का मानना है कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी में देशभक्ति, त्याग और बलिदान की भावना को और अधिक मजबूत करते हैं। सभी समाजजनों से इस राष्ट्रभक्ति से जुड़े आयोजन में सपरिवार सहभागिता का आग्रह किया गया है।
टिकट मूल्य: ₹500/-
(जिसमें समोसा, पॉपकॉर्न एवं मिनरल वाटर कॉम्बो निःशुल्क शामिल है)
टिकट व जानकारी हेतु संपर्क करें:
• दीपिका जेठवानी – 9340011392
• पारुल चांदवानी – 7723999997
• पायल तलरेजा – 7828209911
• पंकज चिजवानी – 97541 77138
• सागर भावनानी – 81202 76111
समय: दोपहर 3:00 बजे
स्थान: पीवीआर सिटी सेंटर मॉल, पंडरी, रायपुर
