RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
संत कंवरराम नगर, कटोरातालाब क्षेत्र की पूज्य सिंधी पंचायत में चुनावी सरगर्मियां तेज़ हो गई हैं। पंचायत का वर्तमान कार्यकाल सितंबर माह में तीन वर्ष पूर्ण कर चुका है। नियमों के अनुसार यहां प्रत्येक तीन वर्ष में चुनाव कराए जाते हैं।
पंचायत पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ सदस्यों की बैठक में आगामी फरवरी माह में चुनाव कराने का प्रारंभिक निर्णय लिया गया है। चुनाव की औपचारिक प्रक्रिया, तिथियां एवं विस्तृत कार्यक्रम शीघ्र ही घोषित किए जाएंगे।
