RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
“वर्षांत पर आत्ममंथन और नए वर्ष की शुभकामनाएं — विधायक राजेश मुणत का विनम्र संदेश”
आज वर्ष का अंतिम दिन है। इस पूरे वर्ष के दौरान यदि मुझसे जाने-अनजाने में कोई भूल या त्रुटि हुई हो, तो उसके लिए मैं आप सभी से हृदय से क्षमा चाहता हूँ।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आने वाले वर्ष में भी आपका स्नेह, आशीर्वाद, विश्वास और अपनापन इसी तरह बना रहे।
आपको एवं आपके समस्त परिवार को नए वर्ष की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आइए, हम सब नए वर्ष में खुश रहें और —
“सबको अपना बनाएं, सबके अपने बन जाएं।”
आपका
राजेश मुणत
विधायक, रायपुर
