RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
“शदाणी दरबार तीर्थ के सचिव उदय शदाणी जी ने ललित जैसिंघ को सरोपा पहनाकर दी जन्मदिन की शुभकामनाएँ”
RV cg news के संपादक राजू वासवानी ने फूलों का गुलदस्ता दे कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। 
रायपुर। सिंधी काउंसिल एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष ललित जैसिंघ के कार्यालय में आयोजित एक सादगीपूर्ण कार्यक्रम के दौरान शदाणी दरबार तीर्थ के सचिव उदय शदाणी जी ने सिंधी काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ को सरोपा पहनाकर जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर समाजजनों ने ललित जैसिंघ के सामाजिक योगदान और सेवाभाव की सराहना करते हुए उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। कार्यक्रम का वातावरण शुभकामनाओं और आत्मीयता से भावुक एवं गरिमामय रहा।
