RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
धूम-धाम से निकली परमपूज्य संत श्री गुलाब बाबा कि पालकी यात्रा
संत श्री गुलाब साईं दरबार का 17 वां.वार्षिकोत्सव समारोह का दूसरा दिन
रायपुर , संत श्री गुलाब बाबा के टैगोर नगर स्थित मंदिर का सत्रहवां वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन के आज दुसरे दिन 25 दिसंबर को, संत श्री गुलाब बाबा जी कि पालकी यात्रा बड़े धूम धाम से निकली गई पूर्व कि भाँती इस वर्ष भी भारी संख्या में छत्तीसगढ़ एवं अलग – अलग राज्यों से भक्तगण इस आयोजन में शामिल हुए और आज प्रातः 6.32 को दुग्धाभिषेक कर प्रातः 10.32 को पालकी यात्रा टैगोर नगर कॉलोनी में निकाली गई जिसमे रथ, घोड़े, ऊँट शामिल किये गए एवं अलग अलग छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ जिसमे परमपूज्य गुरु घासीदास बाबा के जयकारों के साथ पंथी नाच टीम, राउत नाच टीम, डीजे धुमाल के साथ बड़े धूम धाम से पालकी यात्रा टैगोर नगर स्थित श्री गुलाब साईं दरबार से प्रारंभ होकर मैन रोड होते हुए बूढ़ी माई चौक से शैलेन्द्र नगर होकर टैगोर नगर स्थित मंदिर में गुलाब बाबा कि आरती के साथ संपन्न हुई तथा दोपहर 01 बजे से 04 बजे तक भंडारे का आयोजन किया गया | दोप.01 बजे से मध्यरात्रि तक भजन एवं रात्रि 08 बजे भण्डारे का कार्यक्रम रहा | कार्यक्रम में प्रमुख रूप से परमपूज्य दादाजी अलमेडा, चितले बाबाजी, श्री सुरेश पालकर जी, चुन्नू भैया, संजय जी, श्री लव कुमार देवांगन, टाकरखेड़ समाधी मंदिर के अध्यक्ष श्री गोपाल उमक, श्री द्वारिका प्रसाद यादव, गोदड़ीवाला धाम के प्रमुख सेवादार श्री अमर गिदवानी शामिल रहे और कार्यक्रम की व्यवस्था रोहड़े साहब महाराष्ट्र, किरण परासरे, नीलेश अवस्थी, गोपाल कोलते, गोलू विश्वकर्मा, अम्बालाल पटेल, गुड्डू नेताम, महेंद्र सोनी, परासरे जी हट्टा, मुन्ना जी दमोह ने व्यवस्था संभाली और श्री गुलाब जैन जी ने अपने निवास के सामने फल फूल वितरण कर पालकी यात्रा एवं श्रद्धालुओं का स्वागत किया |
(मीडिया प्रभारी) – संत गुलाब साईं दरबार
