RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
रायपुर आगमन पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा का बीजेपी जिला उपाध्यक्ष ललित जैसिंघ ने स्वागत किया 
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी के रायपुर आगमन पर रायपुर विमानतल में उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष श्री ललित जैसिंघ ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय अभिनंदन किया।
श्री नड्डा जी के स्वागत के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह और ऊर्जा का माहौल देखने को मिला। उनके आगमन को संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिससे प्रदेश में पार्टी की गतिविधियों को नई दिशा और गति मिलने की उम्मीद है।
