RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
तेलीबांधा में गुरु घासीदास जयंती समारोह सम्पन्न, मुख्य अतिथि बने अजीत कुकरेजा
“मनखे-मनखे एक समान” का संदेश समाज को जोड़ने वाला : अजीत कुकरेजा
रायपुर। सतनाम पंथ के संस्थापक बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती के पावन अवसर पर तेलीबांधा, रायपुर में सतनामी समाज द्वारा भव्य जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इस गरिमामयी कार्यक्रम में पूर्व पार्षद एवं भावी विधायक अजीत कुकरेजा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत में अजीत कुकरेजा ने बाबा गुरु घासीदास जी के मंदिर पहुंचकर श्रद्धापूर्वक नमन किया एवं आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके पश्चात मंच पर पहुंचने पर समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा उनका पारंपरिक एवं आत्मीय स्वागत किया गया।
समारोह को संबोधित करते हुए अजीत कुकरेजा ने बाबा गुरु घासीदास जी के जीवन, उनके सामाजिक सुधारों तथा “मनखे-मनखे एक समान” के अमर संदेश पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बाबा जी के आदर्श आज भी समाज में समानता, सत्य और अहिंसा की भावना को सशक्त करने की प्रेरणा देते हैं।
अजीत कुकरेजा ने सतनामी समाज के प्रयासों की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे सामाजिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों के निरंतर आयोजन हेतु शुभकामनाएं दीं।
