RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611 
सिंधी काउंसिल द्वारा निःशुल्क कंबल वितरण अभियान निरंतर जारी
सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया छत्तीसगढ़ इकाई द्वारा निशुल्क कंबल वितरण का पांचवां दिन कैनाल लिंक रिंग रोड “आदित्य प्राइम कार शोरूम” में कम्बल वितरण किया गया सिंधी काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ ने बताया स्व कांता देवी जसवानी स्व राजेंद्र रामनानी स्व हरिराम सिदारा की स्मृति में निरंतर अभियान चलाया जा रहा है सिंधी काउंसिल का एक ही मकसद जरूरतमंद को राहत पहुंचे और कोई भी ठंड में बिना कम्बल न रहे इस अवसर पर सिंधी काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ , पार्षद अमर गिदवानी , सचिन मेघानी , नितिन कृष्णानी, अनेश बजाज , मोहन वलयानी , धनेश मटलानी रितेश वाधवा प्रदीप सिहानी, उपस्थित थे। 
