RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
ठंड में सेवा का संकल्प: सिंधी काउंसिल का निःशुल्क कंबल वितरण -कार्यक्रम आदित्य प्राइम व्हील्स, PWD ब्रिज के नीचे, तनिष्क शोरूम के बाजू, मेन रोड, रायपुर में
सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया, छत्तीसगढ़ इकाई द्वारा ठंड से राहत देने हेतु निरंतर सेवा अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कल 18 दिसंबर, दिन गुरुवार को शाम 4:00 बजे जरूरतमंदों को निःशुल्क कंबल वितरण किया जाएगा।
यह वितरण कार्यक्रम आदित्य प्राइम व्हील्स, PWD ब्रिज के नीचे, तनिष्क शोरूम के बाजू, मेन रोड, रायपुर में आयोजित होगा।
सिंधी काउंसिल का उद्देश्य ठंड के इस मौसम में अधिक से अधिक जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाना है। आमजन से अपील है कि इस मानवीय सेवा अभियान में सहभागिता कर सहयोग प्रदान करें।
