RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916621
संत बाबा गेलाराम साहेब जी का वरसी महोत्सव
गोदड़ीवाला धाम से आज निकली भगवान झूलेलाल की भव्य शोभा यात्रा
जलगांव साहेब से आए 55 कलाकारों ने दी बाबल प्यारो जलगांव वारो नाटक की प्रस्तुति
गोदड़ीवाला धाम के प्राथमिक पाठशाला बच्चों द्वारा रंगारंग संस्कृति कार्यक्रम की प्रस्तुति
देवपुरी स्थित गोदड़ीवाला धाम मे संत बाबा हरदासराम साहेब के आशीर्वाद से व जलगांव साहेब के महंत साईं देवीदास व देवपुरी धाम के महंत अम्मा मीरा देवी के सानिध्य मै भगवान झूलेलाल के बहराणा साहेब की पूजा अर्चना की गई उसके उपरान्त भव्य शोभा यात्रा निकाली गई तापशयत छत्तीसगढ़ सिंधी साधु समाज के संत जनो ने भोजन ,प्रसाद ग्रहण किया शाम 4 बजे से 5.30 तक गोदड़ीवाला धाम देवपुरी महिला मंडल का सत्संग ,कीर्तन हुआ , शाम 5.30 से 6.30 गोदड़ीवाला प्राथमिक पाठशाला के बच्चों का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ ,शाम 6.30 से 7.00 बाबा मंडली भाटापारा का भजन,कीर्तन हुआ , 7
शाम 7.00 से 8.30 बाबा की मदाह साहेब आरतियां एवं गोदड़ीवाला बाबा की धुनी साहेब का आरंभ हुआ रात 8.30 से 10.30 जलगांव साहेब से आए 55 कलाकारों ने बबाल प्यारो जलगांव वारो का नाटक प्रस्तुति किए जिससे देख के संगत भाव विभोर हो गई संगत को आशीर्वाद देने पूज्य शदाणी दरबार के संत युधिष्ठिरलाल साहेब पहुंचे व भजन सत्संग कर के संगत को निहाल किए रात 10.30 से 12.00 बजे तक मशहूर कलाकार अंकिता हेमराजनी प्रयागराज (उत्तरप्रदेश) से आई हुई ऐतिहासिक भजन ,कीर्तन प्रस्तुत कर के समा बांधा रात 12.00 से 1.00 बजे तक बाबा मंडली जलगांव,चकरभाठा,रायगढ़,सीधी,एवं विनोद चावला द्वारा कार्यक्रम हुआ
आज संगत द्वारा एस. एस .डी ब्लड बैंक के सौजन्य से ब्लड डोनेशन हुआ व सिटी आई सेंटर द्वारा नेत्र जांच भी किया गया व बाबा के भक्तों ने डॉ उमा रोहरा ग्वालिनी डेंटल मेडिकल कैंप का लाभ लिया ,धाम मै सेवा सत्संग ,कीर्तन लगातार चल रहा है देवपुरी , फुंडर, माना कमल विहार आदि जगहों के ग्रामीणों ने भोजन ,प्रसाद ग्रहण किए तीनों दिन अखंड भंडारा साहेब चल रहा है वरसी महोत्सव की सेवा मे श्री इंदर सचदेव,हरि इसरानी,अमर गिदवानी,सतीश थोरानी,पवन प्रीतवानी ,घनश्याम मखीजा,अनिल तुल्यानी,लाल खूबचंदानी,सुशील केशवानी,इंदर थोरानी,सुनील काशवानी,रॉकी काशवानी ,दिनेश दावानी,दिलीप इसरानी, मनीष थरानी, नरेश परयानी, महेश हरजानी,कमल खूबचंदानी, शिवा खूबचंदानी,संतोष पारपयानी व अनेक सेवाधारी जुटे हुए है।
अमर गिदवानी ,पवन प्रीतवानी
