RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
अभद्र टिप्पणी मामले में अमित बघेल ने किया सरेंडर, थाने के बाहर भारी भीड़
सिंधी व अग्रवाल समाज के देवी–देवताओं पर टिप्पणी के आरोपी अमित बघेल ने देवेंद्र नगर थाने में किया सरेंडर
सिंधी समाज और अग्रवाल समाज के भगवानों के बारे में अभद्र टिप्पणी करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी अमित बघेल ने आज देवेंद्र नगर थाने में सरेंडर कर दिया। उनके खिलाफ प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन और आंदोलन हुए थे। इस मामले में देवेंद्र नगर और कोतवाली थाना क्षेत्रों में एफआईआर दर्ज की गई थी, साथ ही रायपुर पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी पर 5000 रुपए का इनाम घोषित किया था।
अमित बघेल के सरेंडर करते ही थाने के बाहर बड़ी संख्या में उनके समर्थक जुट गए और नारेबाजी शुरू कर दी, जिससे पुलिस और भीड़ के बीच हलचल बढ़ गई। सरेंडर के बाद पुलिस अब कानूनी प्रक्रिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
