RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
सद्गुरु श्री सुधांशु जी महाराज व डॉ. अर्चिका दीदी के सानिध्य में दिव्य भक्ति सत्संग 4 से 7 दिसंबर तक
रायपुर इंडोर स्टेडियम में भक्ति व आध्यात्मिक ऊर्जा से भरपूर सत्संग का भव्य आयोजन
रायपुर। सद्गुरु श्री सुधांशु जी महाराज एवं डॉ. अर्चिका दीदी जी के पावन सानिध्य में 4 से 7 दिसंबर तक दिव्य भक्ति सत्संग का शुभ आयोजन किया गया है। यह सत्संग प्रतिदिन दो सत्रों में आयोजित होगा—सुबह 9:00 से 11:00 बजे तक तथा शाम 5:00 से 7:30 बजे तक। कार्यक्रम का स्थल इंडोर स्टेडियम, बुढ़ापारा, रायपुर निर्धारित किया गया है। आयोजन समिति ने अधिक से अधिक भक्तों से आग्रह किया है कि वे इस आध्यात्मिक अनुष्ठान में परिवार सहित उपस्थित होकर पुण्य लाभ प्राप्त करें।
आयोजन – विश्व जागृति मिशन रायपुर मंडल
मो.9826143231,
9425510571,
7000859792
