RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो. 9827916611
छत्तीसगढ़ प्रांत संत समिति
विगत कुछ दिनों की घटनाओं से छत्तीसगढ़ प्रांत में जो उपद्रवी उपद्रव मचा रहे है, जिसमें विशेष
छत्तीसगढ़ क्रांति सेना और जय जोहार पार्टी के अमित बघेल नामक व्यक्ति द्वारा लगातार छत्तीसगढ़िया के नाम पर छत्तीसगढ़ियावाद का जाल फैलाने का कार्य किया जा रहा है। अमित बघेल की मंशा पर छत्तीसगढ़ प्रांत संत समिति निर्णय लेते हुए यह निंदा प्रस्ताव पारित करती है कि राजिम कुंभ कल्प की मनगढ़ंत व्याख्या करना एक राष्ट्र–एक विधान – एक संविधान के पवित्र संकल्प को लेकर चलने वाले अमर बलिदानी श्यामा प्रसाद मुखर्जी के लिए अपशब्द बोलना अपने आप में राष्ट्रद्रोह है। भगवान श्री राम के वंशज श्री अग्रसेन महाराज के लिए अपशब्द बोलना, भगवान वरुण जिनको सिंध प्रांत में झूलेलाल कहकर उनके भक्त पुकारते हैं उनकी मूर्ति पर लघु शंका करने की नीच मानसिकता रखने वाले अमित बघेल को धर्मद्रोही घोषित करते हुए समस्त छत्तीसगढ़ प्रांत संत समिति के संतो एवं महंतों ने यह निंदा प्रस्ताव पारित किया है और समस्त छत्तीसगढ़ वासियों को सूचित करते हुए आव्हान करती है कि इस व्यक्ति के भ्रम जाल में ना पढ़े एवं छत्तीसगढ़ शासन से मांग करती है कि अमित बघेल को गिरफ्तार करके कठोर से कठोर दंड दिया जाए।
अखिल भारतीय संत समिति शाखा छत्तीसगढ़ के पूज्य संतों ने 11 नवंबर 2025 दूधाधारी मठ में हुई महत्वपूर्ण बैठक में उक्त निंदा प्रस्ताव सभी संतो ने अपने हस्ताक्षर कर पारित किया।
