RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
रायपुर। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी संत बाबा थाहिरिया सिंग संत बाबा सूरत सिंग दरबार गुरु भवन, लाखे नगर चौक में श्री गुरु नानक देव जी का जन्मोत्सव बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा।
दरबार के प्रमुख साई गोविंद सिंह जी एवं सेवादार प्रेम प्रकाश मध्यानी ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ रविवार, 09 नवंबर 2025 को दोपहर 12:00 बजे से कीर्तन के साथ होगा। इसके उपरांत 1:00 बजे भोग साहिब तथा 2:00 बजे गुरु का लंगर का आयोजन किया गया है।
- इस अवसर पर संत महात्माओं के दर्शन लाभ एवं सत्संग-कीर्तन का कार्यक्रम भी रखा गया है। दरबार कमेटी ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पधारकर गुरु चरणों में मत्था टेकने व प्रसाद ग्रहण करने का निवेदन किया है।

