RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
सर्व सिंधी समाज रायपुर की महाबैठक ,सिंधी समाज भारतवंशी था -भारतवंशी रहेगा: संत युधिष्ठिर लाल
प्रशासन को 72घंटे का समय:सिंधी समाज
बैठक में जय श्री राम ,छत्तीसगढ़ महतारी की जय के नारों की गूंज छत्तीसगढ़ की शांत फिजा में जहर घोलने वाले लोगों पर कार्यवाही हो अमित बघेल की भाषा में छत्तीसगढ़ के संस्कार नहीं वह छत्तीसगढ़ के विकास में बाधक हिंदू समाज को तोड़ने की साजिश कामयाब नहीं होने देंगे:संत राजेश्वर महाराज।
रायपुर।।आज प्रातः 12बजे से मध्याह्न 3बजे तक चली महामंथन बैठक में सिंधी समाज के हजारों महिला-पुरूष-युवा वर्ग सम्मिलित हुआ।।सिंधी समाज संत युधिष्ठिर लाल जी-साईं लालदास जी-भाई मुरलीधर उदासी के सानिध्य में एकत्रित हुए।।
समाज के संयुक्त प्रवक्ता दिनेश अठवानी एवं सुभाष बजाज ने बताया कि संत सानिध्य में सम्पन्न हुई महाबैठक में मुख्य वक्ता अमित चिमनानी व ललित जैसिंघ ने बैठक का संचालन किया।।पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरानी, महेश दरयानी, अमर गिदवानी, सतीश थौरानी, आसुदाराम वाधवानी, अमर पारवानी, भरत बजाज,तेजकुमार बजाज,किशोर आहूजा, राजेश वासवानी,चेतन तारवानी, रितेश वाधवा, सुनील कुकरेजा, राजेश रेलवानी,रवि वाधवानी, अशोक दुल्हानी,आनंद कुकरेजा, अजीत कुकरेजा, सुनील कुकरेजा, तनेश आहूजा, पवन प्रीतवानी, राजेश गुरनानी, वासु जोतवानी, भावना कुकरेजा ने संयुक्त स्वर में कहा कि सबके साथ शक्कर के जैसे घुलमिल जाने वाले सिंधी समाज के ईष्ट देव भगवान झूलेलाल को, जय जोहार क्रांति सेना के अमित बघेल ने आपत्तिजनक व अपमानजनक शब्दों के प्रयोग से समाज के प्रत्येक वर्ग को ठेस पहुंची है।।महिला टीम में विशेष रूप से भावना कुकरेजा, राधा राजपाल, सपना कुकरेजा, चंचल बजाज, मीनाक्षी शामनानी,माया शामियाना, ज्योति हुंदानी,दीक्षा रामानी आदि की उपस्थिति प्रमुख रही।।
समाज में विशेषकर सिंधी समाज को पाकिस्तानी कहना, अपमानजनक लगा।।
जिससे सर्व सिन्धी समाज रायपुर आक्रोशित है।।
“युवा वर्ग के सागर दुल्हानी, विक्रम केवलानी, श्याम चावला, मनोज डेंगवानी , राकेश डेंगवानी ,रवि वाधवानी,विजय क्षत्रीय, वल्लू लहरवानी , रवि ग्वलानी ने मशाल जलाकर आक्रोश व्यक्त किया।चूंकि सिंधी समाज शांतिप्रिय समाज है व संतों की समझाइश के बाद आज आक्रोशित युवा वर्ग एवं सर्व सिंधी समाज रायपुर शांत हुआ।।आगे संत समाज की राय से यह तय हुआ कि प्रशासन 72घंटों के अंदर असामाजिक तत्व अमित बघेल व उंगलियों पर गिने जाने वाले कुछेक साथी जो कि छग की फिजा में जहर घोल रहे हैं।।उपरोक्त व्यक्ति अपने आपको चर्चा में लाने,छग के शांतिप्रिय माहौल को खराब करने, हिंदू समाज में फूट डालने व लड़ाने का काम किया है।।इनके ऊपर राष्ट्रद्रोह व अलगाववाद फैलाने की धारा लगाकर कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।।इनका उद्देश्य हिंदू समाज को बांटना है । बैठक में यह बात सभी द्वारा दोहराई गई कि छत्तीसगढ़ के लोग बेहद सभ्य, सरल है सदैव एक दूसरे से प्रेम करते रहे है और आगे भी करते रहेंगे ,सभी मिलकर छत्तीसगढ़ को विकसित छत्तीसगढ़ बनाने एक साथ मिलकर आगे बढ़ेंगे।परंतु छत्तीसगढ़ के विकास में अमित बघेल जैसे लोग बाधा बन रहे है छत्तीसगढ़ की शांत फिजा में जहर घोल रहे है।यह सर्वथा अनुचित है। बैठक में हिंदू समाज के संत राजेश्वर महाराज ने कहा यह हिंदू समाज को तोड़ने की साजिश यह कामयाब नहीं होगी।आज की बैठक में सिंधी समाज के साथ अग्रवाल समाज से मनमोहन अग्रवाल-सौरभ अग्रवाल,उत्कल समाज से महिला नेत्री सावित्री जगत भी सभा में सम्मिलित रहीं।।इसके साथ समाज के मुकुटमणि मुखी मनूमल, बलराम आहूजा, शिव ग्वालानी, विकास रूपरेला,अशोक क्षेतिजा, अमर चंदनानी,अनिल लाहोरी, सुदेश मंध्यान, जीतू बडवानी, सुरेन्द्र जयसरानी,भाई अमरलाल, कुमार बोधवानी,बंटी गावड़ा,राजा जेठानी।।सभा की समाप्ति पर अमर गिदवानी-महेश दरयानी ने संयुक्त रूप से संत समाज व समाज का आभार व्यक्त किया, साधुवाद दिया। 
