RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
बिग ब्रेकिंग : बिलासपुर में भीषण रेल हादसा!
पैसेंजर ट्रेन मालगाड़ी के ऊपर चढ़ी — कई यात्री घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी!
बिलासपुर (छत्तीसगढ़): 04/नवंबर/2025
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में लाल खदान के पास मंगलवार सुबह एक भीषण रेल हादसा हो गया। हावड़ा रूट पर चल रही एक पैसेंजर ट्रेन की टक्कर मालगाड़ी से हो गई, जिससे ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतर गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा इतना जोरदार था कि कुछ कोच एक-दूसरे के ऊपर चढ़ गए। मौके पर चीख-पुकार मच गई।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार 8 से 10 यात्रियों की मौत की आशंका जताई जा रही है, जबकि करीब 25 से अधिक यात्री घायल बताए जा रहे हैं।
रेलवे प्रशासन और जिला प्रशासन की टीमें तत्काल मौके पर पहुंची हैं। रेस्क्यू और राहत कार्य जारी है। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है।
हादसे के चलते हावड़ा रूट पर ट्रेनों का संचालन पूरी तरह ठप हो गया है। कई ट्रेनों को रद्द या डायवर्ट कर दिया गया है।
वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं और राहत कार्यों की निगरानी कर रहे हैं।
