RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
गुरु घासीदास जी पर अभद्र टिप्पणी से सिंधी समाज आक्रोशित — कड़ी कार्रवाई की मांग
गुरु घासीदास जी पर की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत ने तीव्र नाराजगी व्यक्त की है।
प्रदेश अध्यक्ष महेश दरयानी ने कहा कि ऐसे शब्द समाज की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाते हैं और प्रशासन को दोषी व्यक्ति पर तत्काल एवं कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि शराब के नशे में धुत्त होकर किसी महापुरुष या समाज के प्रति अपमानजनक टिप्पणी करने वाले व्यक्ति किसी भी समाज का प्रतिनिधि नहीं हो सकते।
सिंधी पंचायत ने स्पष्ट कहा है कि समाज किसी भी सूरत में ऐसे अमर्यादित व्यवहार को बर्दाश्त नहीं करेगा।
