RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमित चिमनानी को जन्मदिन पर मुख्यमंत्री सहित पूरे मंत्रिमंडल ने दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, पूज्य संत साईं लाल दास,पूज्य राजीव लोचन महाराज ,वरिष्ठ मंत्री श्री केदार कश्यप,श्याम बिहारी जायसवाल, टंकराम वर्मा ,विधायक मोतीराम साहू,अनुज शर्मा सहित कई बड़ी हस्तियां श्री अमित चिमनानी को बधाई देने उनके निवास पहुंची।
भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रवक्ता श्री अमित चिमनानी जी के जन्मदिन पर शुभकामनाओं का सिलसिला पूरे दिन चलता रहा।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्रीगण, राज्य मंत्रिमंडल के सदस्य, विधायकगण, निगम-मंडल के पदाधिकारी, हिंदू समाज के संतगण, सामाजिक संगठनों के प्रमुख एवं अनेक वरिष्ठ जनों ने श्री चिमनानी को जन्मदिन की हार्दिक बधाइयाँ दीं।
राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने वाले श्री चिमनानी के प्रति यह व्यापक सम्मान भाजपा परिवार और समाज में उनके योगदान का प्रतीक माना जा रहा है।
भाजपा कार्यकर्ताओं से लेकर साधु-संतों और विभिन्न संगठनों तक, सभी ने उन्हें दीर्घायु, स्वस्थ जीवन और निरंतर प्रगति की शुभकामनाएँ दीं।
