RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
पूज्य सिंधी पंचायत RAM द्वारा मुंडन संस्कार का आयोजन
पूज्य सिंधी पंचायत RAM राजेंद्र नगर, अमलीडी, महावीर नगर के मुखी गिरीश लहेजा जी ने बताया कि पिछले 4 वर्षों से लगातार मुंडन संस्कार का आयोजन RAM पंचायत के सौजन्य से सखी बाबा दरबार आसुदामल भवन में किया जाता है।
इस वर्ष भी बैंड-बाजे और विधिविधान के साथ 14 बच्चों का मुंडन संस्कार सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजन बड़ी संख्या में उपस्थित हुए और बच्चों को आशीर्वाद प्रदान किया। गिरीश लहेजा जी ने कहा कि RAM पंचायत समय-समय पर सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन करती रहती है, जिससे समाज में एकता और संस्कारों का प्रसार होता है।
