RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
महिलाओं हेतु निशुल्क गरबा प्रशिक्षण – सिंधी पंचायत की विशेष पहल
अंबुजा मॉल गरबा उत्सव से पहले महिलाओं को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण
पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत युवा विंग एवं महिला विंग के संयुक्त तत्वावधान में निशुल्क गरबा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण विशेष रूप से महिलाओं के लिए रखा गया है।
यह प्रशिक्षण दिनांक 18, 19 एवं 20 सितम्बर को पूज्य सिंधी पंचायत, संत कंवरराम नगर, कटोरा तालाब, रायपुर में शाम 4:00 से 6:00 बजे तक आयोजित होगा।
यह पहल आगामी छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत सिंह गरबा उत्सव, जो कि 24 एवं 25 सितम्बर को अंबुजा मॉल, रायपुर में भव्य रूप से होने जा रहा है, के उपलक्ष्य में की गई है।
प्रशिक्षण का मार्गदर्शन गरबा टीचर मुस्कान लालवानी द्वारा किया जाएगा, जिनके साथ चंचल बजाज, हेमा अमेसर ,दिक्षा रामानी , कनक खेमानी सहयोग प्रदान करेंगी।
इस आयोजन का नेतृत्व महिला विंग व युवा विंग प्रदेश अध्यक्ष विकास रूपरेला , महासचिव अनिल लाहोरी 
युवा एवं महिला विंग का उद्देश्य है कि अधिक से अधिक महिलाएं गरबा की पारंपरिक छवि से जुड़ें और अपनी सांस्कृतिक भागीदारी दर्ज कर सकें।
