RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
सुहिणी सोच की संस्था ने आयुर्वेदाचार्य व सिंधी समाज के गौरव डाँ. मनोहर लाल लहेजा जी का किया सम्मान।
सुहिणी सोच एवं राष्ट्रीय सिंधी भाषा विकास परिषद द्वारा आयोजित समाज की शान,हमारा अभिमान कार्यक्रम में सिंधी समाज की अन्य विशेष उपलब्धियों के अंतर्गत आयुर्वेदाचार्य डॉ.मनोहर लाल लहेजा जी को सम्मानित किया गया।
.वर्ष 2000 में छत्तीसगढ़ राज्य अलग बनने के बाद, प्रतिवर्ष दिये जाने वाले राज्य अलंकरण के अंतर्गत, पहली बार, सिन्धी समाज के एक व्यक्ति डॉ. मनोहर लहेजा जी को राज्योत्सव में ” राज्य अलंकरण ” धन्वन्तरि सम्मान 2024 ” देश के उपराष्ट्रपति के कर कमलों द्वार प्रदान कर, सम्मानित किया गया है !
यह हमारे सिन्धी समाज के गौरव के रूप में निश्चित ही एक विशेष उपलब्धि है !
मीडिया प्रभारी “कविता नारा” द्वारा प्राप्त जानकारी साझा की गई ।
