RV cg news राजू वासवानी, रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
विधायक सुनील सोनी ने किया गणेश प्रतिमा का विसर्जन
गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंजा माहौल
आज/06/सितंबर /2025एरायपुर दक्षिण विधानसभा के विधायक सुनील सोनी सपरिवार भगवान श्री गणेश जी की प्रतिमा का विसर्जन किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों के कल्याण, सुख-समृद्धि और खुशहाली की मंगलकामना की। विधायक ने कहा कि विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश समस्त विघ्नों को दूर कर सभी को सुख, संपन्नता और आशीर्वाद प्रदान करें। माहौल “गणपति बप्पा मोरया” के जयकारों से गूंज उठा।
