RV cg news राजू वासवानी, रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
साई सिमरन सोसायटी में धूमधाम से संपन्न हुआ गणेश उत्सव

महावीर नगर स्थित साई सिमरन सोसायटी गणेश उत्सव समिति द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी गणेश उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया।
समाजसेवी मोनू आहूजा ने बताया कि उत्सव के दौरान सोसायटी के सभी सदस्यों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। बच्चों के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें सभी प्रतिभागियों को उपहार प्रदान किए गए। महिलाओं की प्रतियोगिताओं में भी विजेताओं को सम्मानित किया गया।
गणपति बप्पा की आरती एवं पूजा-अर्चना के पश्चात वातावरण जयकारों से गूंज उठा। इस अवसर पर साई सिमरन महिला मंडल की सेवा और सहयोग विशेष रूप से प्रशंसनीय रहा।
