RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
तियानजिन- से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग करीब 7 साल बाद एक ही मंच पर नज़र आए।
दोनों नेताओं के बीच हुई 50 मिनट की अहम वार्ता ने भारत-चीन रिश्तों में नई संभावनाओं के दरवाज़े खोले हैं।”
“इस मुलाकात में कैलाश मानसरोवर यात्रा, सीमा समझौते और व्यापारिक संबंधों पर खास चर्चा हुई।
दोनों देशों ने आपसी रिश्तों को और मज़बूत करने की प्रतिबद्धता जताई।
तियानजिन में हुआ मोदी-जिनपिंग का आमना-सामना।
7 साल बाद दोनों नेता एक ही मंच पर।
50 मिनट चली मुलाकात।
वार्ता में सीमा विवाद सुलझाने, कैलाश मानसरोवर यात्रा को और सहज बनाने और व्यापारिक संबंध मज़बूत करने पर जोर।
जिनपिंग का बयान – “पीएम मोदी से मिलकर खुशी हुई।”
“भारत और चीन के बीच लंबे समय से सीमा विवाद और व्यापारिक चुनौतियाँ रही हैं।
तियानजिन में हुई ये बातचीत संकेत देती है कि दोनों देश रिश्तों में नई शुरुआत चाहते हैं।
विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले महीनों में इस मुलाकात के ठोस नतीजे भी देखने को मिल सकते हैं।”
