RV cg news राजू वासवानी, रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का रायपुर आगमन, चैंबर पदाधिकारियों ने किया आत्मीय स्वागत
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आज रायपुर आगमन हुआ। रायपुर विमानतल पर चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष सतीश थोरानी एवं कार्यकारी अध्यक्ष ललित जैसिंघ ने मुख्यमंत्री का पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया।
गौरतलब है कि इंडिया टुडे के मूड ऑफ द नेशन सर्वे में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को देश का दूसरा सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री माना गया है। यह उपलब्धि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव की बात है।
कार्यकारी अध्यक्ष ललित जैसिंघ ने बधाई देते हुए कहा कि “जनता का विश्वास ही किसी भी मुख्यमंत्री की सबसे बड़ी ताकत होती है। हमें गर्व है कि हमारे मुख्यमंत्री देश के शीर्ष लोकप्रिय नेताओं में शामिल हुए हैं।
