RV cg news राजू वासवानी, रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
सुंदरानी इलेक्ट्रिकल में नकली एंकर उत्पाद जब्त – संचालक के खिलाफ अपराध दर्ज
तेलीबांधा की दुकान से नकली विद्युत उपकरण बरामद, 12 हजार का माल जप्त
कॉपीराइट एक्ट के तहत दुकानदार पर मामला दर्ज
रायपुर (तेलीबांधा)।
सुंदरानी इलेक्ट्रिकल, तेलीबांधा में एंकर कंपनी के नकली उत्पाद बिक्री हेतु रखना पाया गया। इस मामले में दुकान के संचालक ओमप्रकाश सुंदरानी पिता वरियल दास सुंदरानी, उम्र 42 वर्ष, निवासी आनंद नगर, तेलीबांधा रायपुर के विरुद्ध अपराध दर्ज किया गया है।
जप्त सामान:
थ्री पिन सॉकेट – 41 नग
रेग्युलेटर (फैन) – 30 नग
थ्री पिन टॉप – 25 नग
कुल कीमत – ₹12,000
दिनांक 25.08.2025 को पेनासोनिक लाइफ सॉल्यूशन इंडिया प्रा. लि. के मैनेजर व टीम लीडर ने एक लिखित आवेदन प्रस्तुत किया कि तेलीबांधा स्थित सुंदरानी इलेक्ट्रिकल में एंकर कंपनी के नकली उत्पाद बेचे जा रहे हैं।
सूचना के आधार पर हमराह स्टाफ एवं एंकर कंपनी की टीम ने दुकान जाकर जांच की। दुकानदार ओमप्रकाश सुंदरानी से एंकर कंपनी के विद्युत उपकरण प्रस्तुत करने कहा गया, जिन्हें जांचने पर नकली होना पाया गया।
समक्ष गवाहान बरामदगी पंचनामा तैयार किया गया तथा खरीदी–बिक्री संबंधी दस्तावेज पेश करने नोटिस दिया गया। दस्तावेज प्रस्तुत न करने पर नकली उत्पादों को जप्त कर लिया गया।
आरोपी दुकानदार का कृत्य धारा 63 कॉपीराइट एक्ट एवं धारा 349 बीएनएस के तहत अपराध पाते हुए अप.क्र. 544/25 दर्ज किया गया। मामले की विवेचना जारी है।
