RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो. 9827916611
भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी को मिला सदस्यता श्री सम्मान
सिंधी समाज के नेताओं में सबसे ज्यादा भाजपा सदस्य बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया

रायपुर।भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान 2024-25 के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने पर भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री अमित चिमनानी को सदस्यता श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण देव, उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में प्रदान किया गया।
सिंधी समाज के नेताओं में सबसे ज्यादा भाजपा सदस्य बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया।
रिकॉर्ड बनाकर पार्टी के संगठनात्मक विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी इस उपलब्धि को पार्टी नेतृत्व ने विशेष रूप से सराहा और आदर्श प्रेरणा बताया।
भाजपा के इस सदस्यता अभियान में श्री चिमनानी का योगदान संगठन की जमीनी पकड़ को और मजबूत करने वाला साबित हुआ है।
