RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.,9827916611
उत्कृष्ट सदस्यता सम्मान 2024-25 बीजेपी सदस्यता अभियान में जिला उपाध्यक्ष ललित जैसिंघ हुए सम्मानित
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान 2024-25 के अंतर्गत बीजेपी जिला उपाध्यक्ष श्री ललित जैसिंघ को उनकी उत्कृष्ट कार्यशैली और उल्लेखनीय योगदान के लिए “उत्कृष्ट सदस्यता श्री सम्मान” से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंहदेव द्वारा प्रदान किया गया। इस गरिमामयी अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा, संगठन महामंत्री पवन साय, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय, अनुराग सिंहदेव, नवीन मार्कण्डेय, संजय श्रीवास्तव एवं रामू रोहड़ा सहित अनेक वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।
इस सम्मान के माध्यम से संगठन ने श्री ललित जैसिंघ के निष्ठापूर्वक कार्य, संगठन विस्तार में उनके प्रयास और समर्पण को मान्यता दी है।
