RV cg news राजू वासवानी ,रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
यह है भविष्य के निर्माता
आज एक गली से गुजरते हुए मेरी नज़र एक विचलित कर देने वाले दृश्य पर पड़ी।
एक मां, जो दिनभर मजदूरी करके अपने परिवार का पेट पालती है, अपने दो साल के मासूम बच्चे को चुप कराने के लिए मजबूरी में उसके हाथ में मोबाइल पकड़ा रही थी।
यह मोबाइल उसके लिए खिलौना नहीं, बल्कि मां की मजबूरी का सबसे सस्ता साधन था ताकि वह अपने काम पर ध्यान दे सके।
अमीरों के बच्चों के लिए मोबाइल एक शगल (मनोरंजन) है,
पर गरीबों के बच्चों के लिए यह मजबूरी का औज़ार बन चुका है।
दोनों ही स्थितियों में, हम अपने भविष्य के निर्माताओं को धीरे-धीरे तकनीक की लत में धकेल रहे हैं।
