RV cg news राजू वासवानी ,रायपुर छत्तीसगढ़ मो.982791661
रायपुर के मोती बाग में स्थित श्री बैद्यनाथ धाम मंदिर – श्रद्धालुओं का प्रमुख केंद्र
“विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल द्वारा श्री बैद्यनाथ धाम में शिव महाअभिषेक – अमित चिमनानी ने की विशेष पूजा”
“सावन में गूंजे हर-हर महादेव के नारे – श्री बैद्यनाथ धाम रायपुर में हुआ भव्य महाअभिषेक”
“अमित चिमनानी ने शिवलिंग का अभिषेक कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की”
रायपुर छत्तीसगढ़ :28/जुलाई/2025 – मोती बाग क्षेत्र अपनी आध्यात्मिक और सांस्कृतिक धरोहर के लिए प्रसिद्ध है। यहां स्थित श्री बैद्यनाथ धाम मंदिर अपनी भव्यता और दिव्यता के कारण भक्तों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
इस मंदिर के निर्माण में श्याम चावला जी का बहुत बड़ा योगदान रहा है। शिव भक्त श्याम चावला जी के अथक प्रयासों से निर्मित यह भव्य मंदिर रायपुर की आध्यात्मिक पहचान है।
सावन मास के आरंभ होते ही मंदिर में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ता है। विशेष रूप से कांवड़ यात्रा के दौरान, भक्तजन दूर-दूर से पवित्र जल लेकर भगवान भोलेनाथ को अर्पित करने आते हैं। रायपुर के कोने-कोने से आने वाले श्रद्धालु यहां शंकर भोलेनाथ के दर्शन कर आध्यात्मिक सुख प्राप्त करते हैं।
प्रति सोमवार संध्या 7 बजे महाआरती एवं भंडारा प्रसाद वितरण कार्यक्रम होता है इस महा आरती में दूर-दूर से भक्त जन भोलेनाथ की महा आरती में शामिल होकर पुण्य के भागीदारी बनते है।
