RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
सिंधी काउंसिल को मिला उत्कृष्ट सेवाकार्य सम्मान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ को सम्मानित
रायपुर, 19 जुलाई:
छत्तीसगढ़ वॉच के 15 साल पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया को उत्कृष्ट सेवाकार्य सम्मान प्रदान किया गया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने संस्था के प्रदेश अध्यक्ष श्री ललित जैसिंघ को सम्मानित किया।

सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा लगातार समाज सेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं, जिनमें स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन, स्वास्थ्य सामग्री का वितरण, ठंड के मौसम में कंबल वितरण सहित कई जनहितैषी गतिविधियाँ शामिल हैं।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने इस अवसर पर कहा:
“सिंधी काउंसिल समाज सेवा और सहयोग की मिसाल है। इनके कार्य समाज में प्रेरणा का संचार करते हैं।”
सम्मान समारोह में नितिन कृष्णानी,सुनील कुकरेजा, तेजकुमार बजाज, धनेश मटलानी, रितेश वाधवा,निलेश तारवानी, विशाल नारंग, दीपक रामनानी और जितेंद्र मलघानी ने संस्था को शुभकामनाएँ और बधाई दी।
