RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
वीर हिंदू परिषद राष्ट्र बजरंग दल द्वारा ‘लव जिहाद’ और ‘लैंड जिहाद’ पर प्रांतीय सम्मेलन आयोजित
रायपुर, छत्तीसगढ़: 11/जुलाई/2025
छत्तीसगढ़ में बढ़ते लव जिहाद और लैंड जिहाद जैसे विषयों को लेकर वीर हिंदू परिषद एवं राष्ट्र बजरंग दल द्वारा एक दिवसीय प्रांतीय सम्मेलन आयोजित किया गया। इस सम्मेलन का उद्देश्य सनातन समाज को इन तथाकथित इस्लामिक चुनौतियों के प्रति जागरूक करना और धर्म, देश व संस्कृति की रक्षा के लिए संगठित प्रयासों को बढ़ावा देना था।
वीर हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री अशोक दुल्हानी ने जानकारी देते हुए कहा कि अब छत्तीसगढ़ भी इन गतिविधियों से अछूता नहीं रहा। उनका मानना है कि यह एक सामाजिक बीमारी है, जो केवल भारत ही नहीं, पूरे विश्व के लिए खतरा बन चुकी है। उन्होंने धर्मांतरण को ‘अजगर’ की संज्ञा देते हुए कहा कि यह विशेषकर छत्तीसगढ़ को निगलने की ताक में है।
सम्मेलन में विभिन्न जिलों से कार्यकर्ताओं एवं वक्ता अपने विचार रखेगे सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए सामाजिक एकजुटता की आवश्यकता पर चर्चा।
