RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज एवं ICAI द्वारा आयोजित एमएसएमई महोत्सव हेतु उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन जी से चेंबर प्रतिनिधिमंडल मिला 
रायपुर, 25 जून 2025 — छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज एवं ICAI रायपुर ब्रांच के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 27 जून 2025 को चैंबर भवन, रायपुर में आयोजित होने वाले एमएसएमई महोत्सव के मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित करने हेतु चेंबर के प्रतिनिधिमंडल ने छत्तीसगढ़ शासन के माननीय उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन जी से सौजन्य भेंट की।
इस अवसर पर चेंबर के कोषाध्यक्ष श्री निकेश बरडिया, कार्यकारी अध्यक्ष राजेश वासवानी, कार्यक्रम संयोजक एवं उपाध्यक्ष लोकेश चंद्रकांत जैन, उपाध्यक्ष सुदेश मध्यान, जितेंद्र शादीजा, निलेश शाखला, रितेश वाधवा, धनेश मटलानी,महेंद्र भगदौरिया, तथा CA फेडरेशन के चेयरमैन विकास गोलछा एवं आयोजन टीम के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
यह महोत्सव सुबह 11:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक चलेगा और इसका उद्देश्य एमएसएमई क्षेत्र को प्रोत्साहित करना, उन्हें व्यवसायिक अवसर प्रदान करना तथा उनकी उद्यमशील क्षमताओं का प्रदर्शन करना है। यह आयोजन अपनी तरह का पहला प्रयास है, जो प्रदेश के एमएसएमई उद्यमियों के लिए एक सशक्त मंच उपलब्ध कराएगा।
