RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
दिव्य ज्योति सामाजिक संस्था की अध्यक्ष महेश छाबड़ा ने बताया कि उनकी संस्था समाज सेवा के अनेक कार्य करती है. इनमें से एक प्रमुख कार्य है प्याऊ घर का संचालन, जो पिछले आठ वर्षों से लगातार गर्मियों के चार महीनों तक चलता है.
प्याऊ घर में मीठे पानी के साथ-साथ बीच-बीच में छाछ और शरबत का भी वितरण किया जाता है. प्याऊ घर के समापन के दिन कढ़ी-चावल का वितरण होता है.
इस अवसर पर संस्था के सभी सदस्य महेश छाबड़ा, विजय शादीजा राजकुमार गुनवानी, मनोज गोगिया ,सुधीर रामानी, सुनील वाधवानी, रमेश पिंजानी चंदू नागरानी, उत्तम रायकेश विक्की नागवानी, विजय गिदवानी, जितेंद्र लालवानी, अन्य सदस्य उपस्थित थे।
