RV cg news राजू वासवानी, मो. 9827916611 रायपुर छत्तीसगढ़

राजेश वासवानी का कांकेर में जीएसटी सेमिनार पर उद्बोधन: चैंबर की भूमिका पर जोर
कांकेर में आयोजित जीएसटी सेमिनार में छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश वासवानी ने अपने उद्बोधन में चैंबर की मूल भूमिका और वर्तमान स्थिति पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स का मुख्य उद्देश्य शासन और व्यापारियों के बीच एक सेतु का काम करना है। चैंबर का महत्व इसी बात में निहित है।
वासवानी ने पिछले तीन सालों की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि व्यापारी कहीं न कहीं डरे हुए दिखते हैं और उन्हें बैक सपोर्टिंग (समर्थन) की कमी महसूस होती है। उन्होंने इस बात पर खेद जताया कि पिछले तीन सालों में जो चेंबर में पदाधिकारी थे। उन्होंने फोटो (बाजी) खिंचवाने के अलावा व्यापारियों के लिए ही कोई ऐसा काम नहीं किया जो व्यापारीयों हित में हो 3 साल बगैर काम किए ऐसे ही निकाल दिए।
उन्होंने स्पष्ट किया कि चैंबर का गठन ही व्यापारियों के हित में काम करने के लिए होता है। वासवानी ने एकता पैनल के श्रीचंद सुंदरानी का उदाहरण देते हुए कहा कि लगभग 50 सालों से चैंबर ऑफ कॉमर्स व्यापारियों के हित में कार्य कर रहा था। उन्होंने जोर देकर कहा कि जब भी व्यापारियों को कोई समस्या आती थी, तो वे कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हो जाते थे, और यही चैंबर ऑफ कॉमर्स की असली ताकत है।
