RV cg news राजू वासवानी रायपुर – 10/जून/2025
टीकरापारा, रायपुर में महिला विंग सिंधी पंचायत और पूज्य सिंधी पंचायत टिकरापारा द्वारा श्री वरुण भवन में पाँच दिवसीय समर कैंप और प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया.
झामन दास बजाज, बी.सी. राजपाल, राजकुमार डेंगवानी, काम्या बदलानी, निर्मला गेहानी, और नेहा कृष्णानी ने अतिथियों के रूप में इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई.
समाज के सेवादार प्रेम प्रकाश मध्यानी ने बताया कि इस अवसर पर 30 बच्चों और प्रशिक्षकों – वर्षा नत्थानी, तनिष्का बदलानी, और जान्हवी गेहानी को सम्मानित किया गया.
दिलीप कृष्णानी, सुखराम बदलानी, राजेश देवानी, और जीतू ब्रजवानी ने बच्चों को पर्यावरण सुरक्षा और बुजुर्गों के सम्मान का संकल्प दिलाया. वहीं, निशा बदलानी और भारती मोटवानी ने बच्चों को अपनी मातृभाषा से जुड़े रहने के महत्व पर अपने विचार साझा किए.
