RV cg news राजू वासवानी, रायपुर – 30/मई/2025
छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी ने आज छत्तीसगढ़ व्यापार एवं उद्योग की प्रगति के लिए अपनी कार्यकारिणी का विस्तार किया जिसमें छत्तीसगढ़ के प्रमुख व्यापारियों एवं उद्योगपतियों को चेंबर में उपाध्यक्ष के पद पर मनोनयन किया है।
उपाध्यक्ष बनाए जाने पर डॉ गोपाल चावला, प्रेम बिरनानी ,श्याम रूपरेला ,राजेश गुरनानी ने चेंबर अध्यक्ष और सभी वरिष्ठ संरक्षकों प्रमुख सलाहकारों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार व्यक्त किया। कि चेंबर के वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन में व्यापारी हितों के लिए सदैव समर्पित रहेंगे।
