∴RV cg news राजू वासवानी रायपुर -27/मई/2025

संत कंवर राम के मेले में जमकर झूमे श्रद्धालु
संत कंवरराम परमार्थ संस्था द्वारा 25 मई को सिंधु पैलेस शंकर नगर में संत कंवरराम के मेले का आयोजन किया गया है। संस्था के अध्यक्ष अमित जीवन प्रवक्ता किशोर आहूजा ने जानकारी देते हुए बताया कि कंवरराम के मेले की शुरुआत दोपहर 3:00 से शुरू हुई।
4:00 आरती के उपरांत प्रसाद वितरण किया गया। इसके बाद संत कंवरराम के जीवन पर वृत्तचित्र का प्रदर्शन, रात्रि 8:00 बजे से 9:00 तक मयूर भगत व उल्हासनगर के संजय भगत मंडली द्वारा भजन प्रस्तुति, रात्रि 9:00 बजे भोग साहब व प्रसाद, संतों का सम्मान और उद्बोधन के कार्यक्रम हुए।
इस अवसर पर रायपुर के सिंधी साधु समाज सहित विभिन्न दरबारों के संतो का समागम हुआ। संस्था के अध्यक्ष अमित जीवन ,किशोर आहूजा और उनकी टीम समेत पुरी महिला विंग की राधा राजपाल की टीम के सभी पदाधिकारी मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन राम खटवानी ने किया।

