RV cg news राजू वासवानी, रायपुर :23/मई/2025


रायपुर – समाज सेविका मधु बहादुर सिंग ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 21 बुधवार के दिन रोटरी क्लब में पूज्य सिविल लाइंस सिंधी पंचायत महिला विंग के द्वारा एक शाम देश के वीर जवानों के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया
रंगारंग प्रस्तुतियां हुई डॉक्टर नीता शर्मा ने देश भक्ति गीतों का गायन करके सब का मन मोह लिया साथ में अर्श ज्योति कोश्रृंगी गुरुकुल आश्रम के बच्चों ने बहुत ही सुंदर प्रस्तुतियां देकर सभी को देशभक्ति के गीत सुनाए।
भारत के वीरों के नाम से ₹11000 जमा करके पुण्य का कार्य किया जो धनराशि शुक्रवार के दिन उन्हें भेजी जाएगी।
