RV cg news राजू वासवानी, रायपुर :22/मई/2025

रायपुर शदाणी दरबार तीर्थ में सनातन संस्कृति और सभ्यता और संस्कारों पर समर कैंप का आयोजन संत श्री युधिष्ठिर लाल जी के मार्गदर्शन में 11 मई को शुभारंभ किया गया। 25 मई तक चलने वाले शिविर में बच्चों को सिंधी समाज की रीति रिवाज धार्मिक संस्कारों के साथ ही नैतिक मूल्य आत्मविश्वास और आध्यात्मिक चेतना जगाने प्रशिक्षण दिया जा रहा।
इस ज्ञानवर्धक शिविर में रायपुर की श्रीमती आंचल धीरज पंजवानी ( वरिष्ठ समाजसेवी डॉ गोपाल चावला की बिटिया) ने बच्चों को पढ़ाई के लिए मोटिवेशन और ट्रेनिंग दी। शदाणी दरबार के सचिव उदय शदाणी जी ने बताया कि शिविर में बच्चों का आत्मविश्वास अनुशासन, संवेदनशीलता, नेतृत्व क्षमता जैसी जीवनोपयोगी गुणों का विकास किया जा रहा है।
