- RV cg news राजू वासवानी, रायपुर :17/मई/2025


सिंधी काउंसिल ने भीषण गर्मी पर ट्रैफिक पुलिस को समर हेल्थ कीट वितरण किए
सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया छत्तीसगढ़ इकाई द्वारा रायपुर ट्रैफिक पुलिस को भीषण गर्मी पर समर हेल्थ कीट दिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेंद्र सिंह के हाथों ट्रैफिक पुलिस के सभी सिपाही को कीट दिया गया लाल उमेंद्र सिंह ने कहा सिंधी काउंसिल की टीम ने ट्रैफिक पुलिस का ख्याल रखा ट्रैफिक सिपाही जो दिन रात सेवा करता है धूप में घंटों खड़ा रहता है उनका ध्यान रखा गया लगातार सिंधी काउंसिल टीम जनसेवा का कार्य कर रही है सिंधी काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ ने कहा 500 कीट वितरित किए गए भीषण गर्मी में ट्रैफिक जवान धूप में खड़ा रहता है हम सबका कर्तव्य है सभी ट्रैफिक पुलिस का सम्मान करे और उनकी सेहत का ध्यान रखे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेंद्र सिंह ट्रैफिक पुलिस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत शुक्ला साथ में डॉ अनुराग झा सिंधी काउंसिल के अध्यक्ष ललित जैसिंघ महामंत्री सुनील कुकरेजा मोहन वलयानी नितिन कृष्णानी धनेश मटलानी चंदर देवानी रितेश वाधवा तेजकुमार बजाज राजेश रेलवानी महेश खिलनानी उपस्थित थे
