RV cg news राजू वासवानी, रायपुर :13/मई/2025

रायपुर हरे माधव दरबार के अध्यक्ष प्रकाश जादवानी एवं सचिव तेजकुमार बजाज ने जानकारी देते हुए बताया कि हरिराया सतगुरू पारब्रह्म स्वरूप प्रभुवर साईं ईश्वरशाह जी की अपार रहमतों से और उनके द्वारा बताए गए रूहानी संदेशों के अनुसरण करते हुए, हरे माधव परमार्थ सत्संग समिति कटनी (शाखा रायपुर) एवं हरे माधव यूथ टीम द्वारा

तपती दोपहरी में सर्वात्माओं को पीने हेतु शीतल जल उपलब्ध कराने के लिए आज हरे माधव दरबार साहिब रायपुर में अध्यक्ष श्री प्रकाश जादवानी एवं सचिव श्री तेज कुमार बजाज, श्वेता हीरानी, संगीता जादवानी, जया बुलचंदानी, बंटी दुर्गानी, रितेश बुलचंदानी, यश गंगवानी, महेश रामानी, अभिषेक होतवानी एवं सर्व संगत की उपस्थिति में हरे माधव प्याऊ का उद्घाटन किया गया।
हरे माधव प्रभुवर की कोई भी अंशी आत्मा प्यासी ना रहे, इसी पावन मार्गदर्शन एवं संदेश पर चलने का हरे माधव के सेवकों द्वारा यह छोटा सा किया गया प्रयास सभी जन मानस के लिए बड़ा संदेश साबित होगा। आगे प्रकाश जादवानी जी ने बताया कि यह हरे माधव प्याऊ पूरे शहर में 13 जगहों पर निःशुल्क स्थापित किया जाएगा।
