RV cg news राजू वासवानी रायपुर 27/अप्रैल/2025

अजय वलेचा की कलम से
कहने को तो सभी रिश्ते खास होते हैं..
पर जो समय रहते ख्याल करे.. वही रिश्ते साथ होते हैं..
प्रकृति के सौंदर्य इन मूक पशु पक्षियों का ख्याल रखिए.. क्योंकि इनका नजदीक रिश्ता इस धरा पर सिर्फ इंसानों से है.. गर्मी तेज हो रही है.. दाना पानी की व्यवस्ता रखिए..
हमें और आपको यदि भूख लगती है प्यास लगती है तो हम स्वयं खाना खा सकते हैं पानी पी सकते हैं एक दूसरे से खाना और पानी मांग सकते हैं एक दूसरे को दे सकते हैं पर यदि इस मूक पशु पक्षियों को भूख प्यास लगती है तो वह किस मांगेंगे प्रकृति नें हमें इनके सहारे के रूप में ही नियुक्त किया है इसलिए हमें इनका सहारा बनना है आप सभी से हाथ जोड़कर नम्र निवेदन है कि इन मूक पशु पक्षियों का इस भीषण गर्मी में आप ख्याल रखिए उनके लिए ठंडी छांव की व्यवस्था करिए दाना पानी रखिए चारे की व्यवस्था कीजिए क्योंकि यही मूक पशु पक्षी प्रकृति ने हमें धरोहर के रूप में दिये है यदि हम इनका ख्याल रखेंगे तो यह भी हमारा ख्याल रखेंगे इसलिए आप सभी आगे बढ़िये और इन पर मूक पशु पक्षियों का ख्याल रखिए।
