RV cg news राजू वासवानी, रायपुर:26/ अप्रैल/2025

रायपुर देश की सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ इंडिया ट्रेडर्स कैट के अमर पारवानी राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन बनाए जाने पर व्यापारियों में खुशी से चेहरे खिल उठे समर्थकों ने बधाई देते हुए कहा राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ की धमक है।
कैट के राष्ट्रीय महासचिव प्रवीण खंडेलवाल ने अमर पारवानी के योगदानों की सराहना करते हुए कहा कि उनका अनुभव प्रतिबद्धता और नेतृत्व संगठन के मिशन को और मजबूत करेगा और देशभर की व्यापारियों के लिए नए अवसरों के द्वार खोलेगा।
यह नियुक्ति न केवल अमर पारवानी के लिए बल्कि समूचे छत्तीसगढ़ के व्यापारिक समुदाय के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है।
