RV cg news राजू वासवानी रायपुर:24/अप्रैल/2025

रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रायपुर निवासी शहीद दिनेश मिरानिया के निवास पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की एवं शोक संतप्त परिजनों से भेंट कर सांत्वना प्रकट की।
बृजमोहन अग्रवाल ने परिजनों को ढांढस देते हुए कहा की दिनेश जी एक सजग,संवेदनशील और समाज के प्रति समर्पित नागरिक थे। कश्मीर पहलगाम में हुआ आतंकी हमला एक बेहद कायराना और निंदनीय कृत्य है, जिसने शांतिप्रिय और निर्दोष लोगों की जान ले ली। हम सब इस दुख की घड़ी में स्वर्गीय दिनेश मिरानिया जी के परिवार के साथ खड़े हैं ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें, और शोकाकुल परिवार को यह असहनी पीड़ा सहने की शक्ति दे।
