RV cg news राजू वासवानी, रायपुर :24/अप्रैल/2025

अपील-संजय शर्मा
समाज ,संगठनों एवं रायपुर महानगर के समस्त रहवासियों से अपील..
दिनांक: 24 अप्रैल 2025 | समय: प्रातः 9:00 बजे | स्थान: मारवाड़ी श्मशान घाट, रायपुर
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में हमारे अपने, समता *कॉलोनी रायपुर निवासी दिनेश मीरानिया जी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह केवल एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि हमारी पूरी हिन्दू सामाजिक एकता और राष्ट्रीय अखंडता पर हमला है।
इस अमानवीय कृत्य के विरोध में और स्वर्गीय दिनेश जी को* *श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु हम समस्त हिन्दू समाज संगठनों एवं रायपुर के प्रत्येक घर से आग्रह करते हैं कि:
आप अंतिम यात्रा में शामिल होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि एवं आक्रांताओं को जवाब दें। इस नृशंस हत्या के खिलाफ सामूहिक एकता और विरोध प्रकट करें।
अपने घरों से उपस्थित होकर हिंदू एकता का परचय दें।
आपका एक कदम, आतंक के विरुद्ध एकता की मिसाल बनेगा।विनम्र आग्रह सहित, संजय शर्मा हिंदू एकता.
