
RV cg news राजू वासवानी,रायपुर:05/अप्रैल/2025
जगदलपुर से मनीष मूलचंदानी की रिपोर्ट
जगदलपुर – सिन्धी समाज सदस्यों के इष्टदेव साई झूलेलाल जन्मोत्सव सात दिवसीय मनाया गया अब छट्टी भी सिन्धी गुरुद्वारा में मनाई गई। सिन्धी समाज के मुखी मनीष मूलचंदानी ने जानकारी दी साई झूलेलाल जन्मोत्सव के कार्यक्रमो के मध्य पहली बार सिन्धी समाज मे एक रील बनाओ पुरस्कार पाओ प्रतियोगिता की गई जिसमे साई झूलेलाल के भजन होना ही चाहिए। इस प्रतियोगिता के परिणाम साई झूलेलाल जी की छट्टी के पर्व कर सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
गुरु संगत गुरुद्वारा कमेटी अध्यक्ष सुंदर भोजवानी ने बताया साई झूलेलाल जी की छट्टी शुक्रवार को देर रात में की गई, जिसमे भजन, आरती, पल्लव, प्रसादी भी किया गया। इस अवसर पर सुरेश पोटानी ने साई झूलेलाल के अवतरण पर प्रकाश डाला साथ ही बताया गया साई झूलेलाल जी के छट्टी का नाम उदयचंद है। शंकर नानकानी ने 56 भोग की व्यवस्था की।रील इवेंट असिस्टेंट लक्ष्मी नवतानी ने बताया वर्तमान समय सोशल मीडिया से सभी वर्ग जुड़े हुवे है इसे देखते हुवे सिन्धी पंचायत के तत्वावधान में एक आकर्षक प्रतियोगिता की गई साई झूलेलाल सम्बन्धित रील बनाओ पुरस्कार पाओ। इस प्रतियोगिता में 19 समाज सदस्यों ने सहभागिता निभाई, सभी रील शानदार रहे परिणाम निकालने में बहुत कठिनाई हो रही थी इस पर सिन्धी समाज अध्यक्ष मनीष मूलचंदानी ने रील परिणाम के लिए शहर के रील मास्टर रजत जैन के सहयोग से परिणाम निकाला गया। इस महत्वपूर्ण रील प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर सविता याशिका नानकानी रहे। द्वितीय स्थान पर तीन प्रतिभागी रहे उन्नति वाधवानी, झूलेलाल ग्रुप, नीलम बसन्तवानी। तृतीय पुरस्कार परिणाम में तीन प्रतिभागी रहे रानी रामचंदानी, रजनी दंडवानी, कंचन डॉली भोजवानी। चाइल्ड एक्टर अवार्ड मिला कुहू पीहू जोड़ी को। यूनिक अवार्ड प्राप्त किया झूलेलाल, हिंगलाज ग्रुप ने। इवेंट असिस्टेंट अवार्ड लक्ष्मी नवतानी को मिला। कम्फर्ट पुरस्कार विजेता नारायण नागवानी, याशिका नानकानी, भारती लछवानी, साक्षी मोटवानी, अनिता दुल्हानी, प्रीति लालवानी, ऋचा नानकानी, सीमा आहूजा, रेखा दुल्हानी बने। इस अवसर में सिन्धी समाज संरक्षक उधाराम मूलचंदानी, गोवर्धन दस नवतानी, शंकर नानकानी, विशाल दुल्हानी, बृजलाल नागवानी, बसन्त मेघानी, शिवम बसन्तवानी, टेकचन्द पोटानी, किशोर मनवानी, विनोद मूलचंदानी, निर्मल पोटानी, आलोक हर्जपाल, अमर भटेजा, पुष्पा मनवानी, चन्द्रा देवी नवतानी, भारती लालवानी, संगीता माधवानी, दया हेमनानी, दीपा नवतानी, पायल मूलचंदानी, राजकुमारी नागवानी, पूजा मूलचंदानी, सुनीता मेठानी, राजकुमारी कामरा, अन्नू हर्जपाल व अन्य समाज सदस्य उपस्थित रहे।