RV cg news राजू वासवानी,रायपुर 20/मार्च/2025
पूज्य संत श्री साईं लालदास जी के पीठाधीश बन सेवा कार्यों को 25 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित देवी चित्रलेखा जी के बृज रस संवाद व संत समागम कार्यक्रम में शामिल होकर भाजपा प्रदेश मीडिया प्रमुख श्री अमित चिमनानी ने पूज्य संत जी को

इस ऐतिहासिक और आनंदित कर देने वाले कार्यक्रम की बधाई प्रेषित की ,भक्तिमय कथा का श्रवण किया।भाजपा संगठन महामंत्री पवन कुमार जी , भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सावनी जी ,वरिष्ठ समाज सेवी ललित मखीजा जी की गरिमामई उपस्थिति रही। अमित ने कहा छत्तीसगढ़ के भक्तजनों के उत्साह स्वरूप 3 दिन के इस कार्यक्रम पंडाल छोटा पड़ गया।जितनी भीड़ बुरे कार्यों के लिए दिखाई देती है उससे ज्यादा भीड़ संत जनों की कथाओं में होती है यही धरती पर पुण्य और धर्म के कायम रहने का संदेश है।कार्यक्रम में सेवा देने वाले सभी सेवादारियों का अभिनंदन।
