RV cg news राजू वासवानी, रायपुर
शिव अवतारी सतगुरु संत राजा राम साहब जी के 65 वें वर्सी महोत्सव के शुभ अवसर पर आज दोपहर 2:00 बजे दिनांक 20 मार्च 2025 को भव्य बाइक रैली निकाली जाएगी। जो पूज्य शदाणी दरबार पंडरी से दोपहर को 2:30 बजे के मध्य आरती व पूज्य संत श्री साईं युधिष्ठिर लाल जी के आशीर्वचन के पश्चात पंडरी दरबार से पंडरी मार्केट होते हुए कपड़ा मार्केट, सिंधु भवन, फाफाडीह, रेलवे स्टेशन, गुरुनानक, चौक एमजी रोड शारदा चौक, लाखेनगर, सदर बाजार, मालवीय रोड, जयस्तम चौक,तेलीबांधा, कटोरा तालाब, न्यू राजेंद्र नगर, झूलेलाल चौक होते हुए पूज्य शदाणी दरबार नगर में समापन होगा।
