RV cg news राजू वासवानी, रायपुर
रायपुर,05/मार्च/2025- एक तरफ पूरी दुनिया की आंखें दुबई में भारत और ऑस्ट्रेलिया की मैच पर टिकी थी ठीक उसी समय रायपुर के क्रिकेट प्रेमी उसी शिद्दत के साथ पत्रकार मीडिया और रायपुर पुलिस के बीच हो रहे क्रिकेट मैच के छोटे आयोजन का उसी शिद्दत के साथ रस्सावादन कर रहे थे।रायपुर पुलिस ने जीता मैच एडिटर्स लेवन ने कड़ी टक्कर
सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया छत्तीसगढ़ इकाई द्वारा आयोजित एस पी एल मैच का आयोजन सुभाष स्टेडियम रायपुर में हुआ जिसमें रायपुर पुलिस एवम एडिटर्स लेवन की टीम का मैच हुआ जिसमें पुलिस ने आखिरी बॉल में जीत हासिल की एडिटर्स लेवन के कप्तान हिमांशु त्रिवेदी एवम रायपुर पुलिस की और से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लाल उमेंद्र सिंह के बीच टॉस हुआ जिसमें पहले बल्लेबाजी रायपुर पुलिस ने की और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लाल उमेंद्र सिंह ने पहले बल्लेबाजी की और अच्छा प्रदर्शन किया बहुत रोमांच आखरी बॉल तक बना रहा मुख्य अतिथि सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने सभी को मोमेंटो देकर प्रोत्साहित किया सिंधी काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ ने सभी खिलाड़ी का सम्मान किया इस अवसर पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल हरिभूमि के प्रधान संपादक हिमांशु त्रिवेदी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लाल उमेंद्र सिंह एवम वरिष्ठ अधिकारी गण साथ में मीडिया जगत के सभी संपादक गण भाग लिए।
